Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u998576209/domains/samarindia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Realme GT 7 स्मार्टफोन हो सकता है 120W फास्ट चार्जिंग...

Realme GT 7 स्मार्टफोन हो सकता है 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बताते चले कि Realme GT 7 pro फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया था। वहीँ दूसरी ओर अब बेस्ड मॉडल्स GT 7 के लगातार लीक्स सामने आ रहे है।

 

इतना ही नहीं लीक्स में Realme GT 7 में मिलने वाले फीचर्स का खुलासा हो रहा है। नई लीक्स के मुताबिक़ Realme GT 7 में 120W फ़ास्ट चार्जिग सपोर्ट मिल सकता है। जो फोन को तेज स्पीड के साथ चार्ज करेगा। इसके अलावा भी Realme GT 7 फोन में मिलने वाले कुछ फीचर्स लीक हुए है। इससे पहले भी TENAA पर इसमें मिलने वाले फीचर्स का खुलासा हुआ था।

 

Features (Leak)

मिली जानकारी के अनुसार Realme GT 7 में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें मिलने वाली डिस्प्ले AMOLED और 1.5K रीजोलुशन वाली होगी। GT 7 में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जायेगा। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite SoC होने की उम्मीद है। कंपनी 8 जीबी से 16 जीबी रैम तक GT 7 लॉन्च कर सकती है। जिसमे 128 जीबी से लेकर 1TB तक का स्टोरेज होगा।

 

जानिए कैमरा के बारे में

आपको बताते चले कि लीक्स रिपोर्ट में Realme GT 7 में मिलने वाले कैमरा का भी खुलासा हुआ है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है जबकि सेकंडरी कैमरा 8MP का होगा। फ्रंट में सेल्फी खीचने के लिए कंपनी GT 7 में 16MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है। बैटरी की बात करे तो पावरफुल 6310 mAh की बैटरी होगी जो अभी तक किसी स्मार्टफोन में देखने को नही मिली। इसमें मिलने वाली बैटरी 120W फ़ास्ट चार्जिग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन के अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ, इनफ्रारेड, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि जरूरी फीचर्स होगे।

 

Realme GT 7 Visit Official Website

 

 

Vivo करेगा जल्द ही मार्केट में अपनी V50 सीरिज लांच, एक से बढ़कर एक फीचर्स

Leave a Comment