Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u998576209/domains/samarindia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जानिए कब होगी Samsung Galaxy S25 Series लांच -...

जानिए कब होगी Samsung Galaxy S25 Series लांच

Samsung S25 Series का इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होने वाला है और सभी लोग काफी दिनों से इसकी लॉन्चिंग का इंतज़ार कर रहे है अब फाइनली 22 जनवरी को यह सीरीज लॉन्च होने को तैयार है। कंपनी सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

 

वहीँ दूसरी ओर बताया जा रहा है की इस सीरीज में स्लिम वेरिएंट भी लॉन्च होने वाला है। जो सैमसंग का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। लेकिन स्लिम वेरिएंट लॉन्च होगा या नही इस बारे में कंपनी ने ऑफिशियल जानकारी नही दी है।

 

Samsung Galaxy S25 Series के लॉन्च होने के पहले इसके सभी वेरिएंट की कीमत से पर्दा उठ चूका है। अगर आप भी इस सीरीज में से किसी एक स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आइये इसकी कीमत के बारे में जान लेते है।

Samsung की इस सीरीज की क्या हो सकती है कीमत

 

पॉपुलर टिप्सटर ने Samsung Galaxy S25 Series के लॉन्च होने के पहले इसकी कीमत रिविल की है। जिसमे बताया गया है की Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की प्राइस 84,999 रूपये होगी। जबकि 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस 94,999 रूपये रखी जा सकती है।

 

जानिए Samsung प्लस मॉडल्स के बारे

वही अगर बात करे प्लस मॉडल्स के बारे में तो उसकी शुरुआती कीमत 1,04,999 रूपये होगी इसमें यूजर्स को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। जबकि प्लस मॉडल्स के 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,14,999 रूपये होगी। इस सीरीज में कंपनी Galaxy S25 Ultra लॉन्च करने वाली है। इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,34,999 रूपये होगी। जबकि 16 जीबी 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रूपये और 16 जीबी 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रूपये रखी जाएगी। हालांकि कंपनी ने Samsung Galaxy S25 Series की कीमत रिविल नही की है।

 

 

Samsung S25 Series Visit Official Website

 

 

 

Oneplus के इस गज़ब के स्मार्टफोन ने जीता दमदार कैमरा से लोगो का दिल, जानिए कीमत

Leave a Comment