Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u998576209/domains/samarindia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Honda City Apex Edition हुआ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और...

Honda City Apex Edition हुआ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन

हाल ही में सोशल मीडिया पर हौंडा कंपनी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है जी हाँ आपको बताते चले कि Honda City Apex Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गा है। इसमें कुछ मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।यह केवल लोअर-स्पेक V और VX वेरिएंट के साथ उपलब्ध है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं।

 

जानिए कैसा है Honda City Apex Edition का डिजाइन

अगर हम इसके डिज़ाइन की बात करें तो होंडा सिटी एपेक्स एडिशन मूल रूप से V और VX वेरिएंट पर आधारित एक एक्सेसरी पैक है। इसलिए, इसे नियमित मॉडल से अलग करने के लिए फ्रंट फेंडर और टेलगेट पर एक विशेष ‘एपेक्स एडिशन’ बैज दिया गया है।

 

इतना ही नहीं यह उसी बेज इंटीरियर के साथ आता है, लेकिन इसमें सीट बैकरेस्ट पर एपेक्स एडिशन एम्बॉस्ड है और कुशन पर भी इसी तरह की ब्रांडिंग है। साथ ही, इस एडिशन में डैशबोर्ड, डोर पैड और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ऊपर सॉफ्ट-टच फिनिश है। साथ ही इसमें मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी है।

जानिए Honda City Apex Edition के फीचर्स के बारे में

होंडा सिटी एपेक्स एडिशन के फीचर्स और सेफ्टी इसके रेगुलर मॉडल जैसा ही है। इसमें भी 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, सिंगल-पैन सनरूफ और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

पावरट्रेन

अगर इस एडिशन के पावरट्रेन की बात करें तो यह भी रेगुलर मॉडल जैसा ही है। इसमें भी मौजूदा बिक्री के लिए उपलब्ध होंडा सिटी की तरह 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 121 PS और 145 Nm का आउटपुट देता है।

 

कीमत

होंडा सिटी एपेक्स एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 13.30 लाख रुपये से लेकर 15.62 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है। होंडा सिटी एपेक्स एडिशन की बिक्री सीमित है, जो इसे ब्रांड की ओर से एक खास और आकर्षक पेशकश बनाता है।

 

Honda City Apex Edition Visit Official Website

 

 

Yamaha RX100 दमदार लुक और धांसू माइलेज से जल्द मचाएगी मार्किट में धमाल

Leave a Comment