Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u998576209/domains/samarindia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Maruti Swift हाइब्रिड में मिल सकते है ये दमदार फीचर्स,...

Maruti Swift हाइब्रिड में मिल सकते है ये दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन

हाल ही में नई Maruti Swift को दिल्ली की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इस स्विफ्ट में हाइब्रिड के लोगो को साथ ही ADAS सूट भी देखने के लिए मिला। यह देखने में मौजूदा स्विफ्ट से करीब मिलती-जुलती है। इसे शाइनिंग ब्लैक शेड में स्पॉट हुई है। आइए जानते हैं कि टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Maruti Swift में क्या फीचर्स देखने के लिए मिले हैं।

 

Maruti Swift में हाइब्रिड बैज देखने के लिए मिला…

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Maruti Swift में हाइब्रिड बैज देखने के लिए मिला है। रसलेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्विफ्ट हाइब्रिड में थोड़ा स्पोर्टियर फ्रंट और रियर बम्पर देखने के लिए मिला है। इसमें विज़ुअल बल्क को कम करने के लिए अधिक ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं। इसके आगे के बंपर पर सिल्वर फिनिश दिया गया है। इसके फ्रंट ग्रिल पर एक रडार मॉड्यूल भी दिखाई दिया है, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

 

साइड पैनल की बात करें तो इसमें ग्लोबल स्विफ्ट जैसा ही एलॉय व्हील डिजाइन देखने के लिए मिला है। इसके अलावा, पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो केवल जापानी-स्पेक मॉडल में पेश किया जाता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में बिकने वाली स्विफ्ट हाइब्रिड में भी रियर डिस्क ब्रेक ऑफर नहीं किया जाता है।

 

Maruti Swift में ADAS सूट और हाइब्रिड तकनीक

भारत-स्पेक मॉडल की तुलना में जापानी-स्पेक मॉडल में ADAS फीचर ऑफर किया जाता है, जो ड्राइविंग के दौरान पैसेंजर की सेफ्टी को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही वहां पर इसमें ऐड-ऑन इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और हीटेड सीट ऑप्शन को भी पेश किया जाता है।

जापानी-स्पेक मॉडल में हाइब्रिड 1.2L Z12E पावरट्रेन दिया जाता है, जिसमें CVT गियरबॉक्स माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक मिलती है। इब्रिड तकनीक ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर) मोटर की सहायता से फ्यूल की खपत को कम करने में मददगार होता है, जो एक बैटरी से बिजली खींचती है।

 

Swift हाइब्रिड में मिलेगा ज्यादा माइलेज

गाड़ियों में हाइब्रिड तकनीक होने पर फ्यूल एफिशिएंसी में काफी सुधार होता है। वहीं, सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड के साथ 24.5 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। जापानी-स्पेक मॉडल Swift हाइब्रिड की बात करें तो यह शहरी क्षेत्र में 20.8 किमी/लीटर, उपनगरीय क्षेत्र में 24.8 किमी/लीटर और एक्सप्रेस वे क्षेत्र में 26.3 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा किया जाता है। वहीं, भारत में बिकने वाली बिना हाइब्रिड तकनीक वाली Maruti Swift AMT के साथ 25.75 किमी/लीटर तक का माइलेज देने का दावा करती है।

 

Maruti Swift Visit Official Website

 

 

Mahindra Bolero 2025 अपने दमदार माइलेज और धांसू लुक से मचाएगी धमाल

Leave a Comment