Yamaha MT-09 SP जल्द हो सकती है दमदार फीचर्स और धांसू लुक के साथ लांच

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बताते चले कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में यामाहा के पवेलियन में Yamaha MT-09 SP को शोकेस किया गया। इस नेकेड बाइक को साल 2025 में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इसके साथ ही इसे नया डिजाइन देने के साथ ही नया कलर स्कीम भी दिया गया है। जिसकी वजह से यह बाइक पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव दिखने लगी है।

Yamaha MT-09 SP आगे की तरफ 298 mm डिस्क

आपको बताते चले कि नई Yamaha MT-09 SP में हल्के एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। इसमें आगे की तरफ 41 mm USD फोर्क और पीछे की तरफ मोनो-शॉक के जरिए सस्पेंड किया गया है। वहीं, इसमें ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 298 mm डिस्क और पीछे की तरफ 245 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस अपडेट के साथ इसका ब्रेकिंग सिस्टम पहले से ज्यादा बेहतर हुआ है।

Yamaha MT-09 SP का इंजन

वहीँ दूसरी ओर नई Yamaha MT-09 SP में वही पुराना 890 cc, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 rpm पर 117 BHP की पावर और 7,000 rpm पर 93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

 

इसके Y-AMT वर्शन में क्लच लीवर को नहीं दिया गया है। इसकी जगह पर बाइक थ्रॉटल इनपुट, लीन एंगल आदि के आधार पर गियर को संचालित करने के लिए एक एक्ट्यूएटर पर डिपेंड करती है। हालांकि, ऑटो एक्सपो 2025 में पेश की गई मोटरसाइकिल 6-स्पीड मैनुअल वर्शन रही। इसी को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

 

 

Yamaha Offficial Website

 

 

Royal Enfield Classic 350 के अलावा ये Bikes भी देती है दमदार इंजन के साथ गज़ब का लुक और दमदार फीचर्स

Leave a Comment