Hero का ये New Scooter दे रहा गज़ब का इंजन और शानदार फीचर्स

Hero Xoom 160 : अगर आप भी एक दमदार स्कूटर लेने की सोच रहे है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है जी हाँ आपको बताते चले कि हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारत में अपना पहला मैक्सी-स्कूटर जूम 160 लॉन्च किया। इसे सबसे पहले EICMA 2024 में पेश किया गया था और अब इसे ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया। .

जानिए Hero Xoom 160 डिजाइन

अगर हम इसके डिज़ाइन की बात करें तो नया Hero जूम 160 एक मैक्सी स्कूटर है और इसका डिजाइन दमदार है। इसमें चारों तरफ एंगुलर पैनल हैं और इसमें सेंट्रल स्पाइन भी है। हीरो ने जूम 160 को बहुत ही स्पोर्टी डिज़ाइन किया है। नया हीरो स्कूटर लंबा दिखता है और इसमें स्मोक वाइजर के ऊपर स्प्लिट एलईडी हेडलाइट है।

 

जानिए Hero Xoom 160 के कलर के बारे में

वहीँ दूसरी ओर हीरो जूम 160 में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें मैटर रेनफॉरेस्ट ग्रीन, कैन्यन रेड, पर्ल समिट व्हाइट और वॉल्केनिक ग्रे जैसे कलर ऑप्शन शामिल है। इसका दमदार और स्पोट्री लुक युवाओं को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित कर सकता है।

 

इंजन

इस नए स्कूटर में 156cc सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 8,000rpm पर 14bhp और 6,500rpm पर 13.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें CVT सेटअप है। अनुमान के मुताबिक यह 40 किमी प्रति लीटर तक माइलेज दे सकता हैं।

 

फीचर्स

इस स्कूटर में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पूरी तरह से डिजिटल डैश, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, I3S सिस्टम, साइलेंट स्टार्टर, की-लेस इग्निशन, कॉल और एसएमएस के लिए सूचनाएं और एकल-चैनल एबीएस समेत कई फीचर्स मिलते हैं। सीट की ऊंचाई 787 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 155 मिमी है।

 

कीमत

नया हीरो जूम 160 एक मैक्सी स्कूटर है जो किफायती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपये है। हीरो जूम 160 का मुख्य प्रतिद्वंद्वी यामाहा एरोक्स 155 है।

 

 

Hero Xoom 160 Visit Official Website

 

 

Yamaha MT-09 SP जल्द हो सकती है दमदार फीचर्स और धांसू लुक के साथ लांच

Leave a Comment